- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Prabhat Pheri Organized On Mahatma Gandhi39s Birth Anniversary And Dandi March Anniversary
महात्मा गांधी की जयंती एवं दांडी मार्च वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकाली, सर्वधर्म प्रार्थना सभा की
महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती एवं दांडी मार्च के वर्षगांठ पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में मुख्यालय पर प्रभात फेरी कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला व पुष्पमाला से शुरू हुआ। वागड़ा विद्या विहार फलोज के बच्चों ने महात्मा गांधीजी का रूप धारण कर उनके आदर्शों एवं जीवन मूल्यों का प्रभात फेरी के माध्यम से संदेश दिया गया। गांधी की प्रतिमा पर कलक्टर कानाराम ने सूत की माला पहनाकर वंदन किया। इसके पश्चात महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रांत समिति के सदस्य डॉ. शंकर यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्रसिंह राठौड, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सुरेश खटीक, तहसीलदार योगेन्द्र जैन, जीवन दर्शन समिति के सदस्य कल्पेश रावल, समाजसेवी शार्दुल चौबीसा, उमेश रावल, सहायक निदेशक समाज कल्याण अशोक शर्मा, सीडीईओ मणीलाल छगन, एडीईओ प्रकाश शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण परियोजना अधिकारी रमेश जोशी, इरशाद अहमद, खेल प्रभारी सुखलाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा से दी भावांजलि: सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शाहब रजा, निकुंज पण्ड्या, फादर विलियम्स ने देश में प्रगति, खुशहाली, अमन-चैन के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, स्काउट एवं गाइड, नर्सिंग महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों, खिलाड़ी, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। निकुंज पण्ड्या एवं महारावल विद्यालय में व्याख्याता मोहम्मद इशाक ने समवेत स्वर में प्रस्तुत गांधीजी के प्रिय धुन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का भी कर्णप्रियता के साथ गायन किया। नेत्रहीन आवासीय विद्यालय फलोज के दिव्यांग बालकों ने स्वयं वाद्य यंत्रों का संचालन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णवजन तो तेने कहिये का सुमधुर व कर्णप्रिय’ गायन कर सभी जन को श्रद्धावनत कर दिया।
प्रभात फेरी से दिया संदेश: राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के संदेशों को प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को पहुंचाया गया। गांधी आश्रम से शुरू हुई प्रभात फेरी में विद्यालय के बच्चों, नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, खिलाडिय़ों, स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का बड़े ही अपूर्व उत्साह के साथ संदेश दिया। संदेश यात्रा गांधी आश्रम से प्रारंभ होकर साबेला तालाब मोड, प्रताप सर्कल चौराहा, हॉस्पीटल चौराहा से होती हुई कलेक्ट्रेट पर जाकर समाप्त हुई। संदेश यात्रा में बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी उत्साह से भाग लिया।
आसपुर. महात्मा गांधी सप्ताह निमित्त आयोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रथम दिन मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय आसपुर की ओर से प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार झिंगानिया, सीबीईओ दीपक उपाध्याय के निर्देशन में हुआ। प्रभात फेरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय, प्रवीण कोठारी, आरपी रविंद्र पुरोहित मौजूद थे। प्रभात फेरी में राजकीय एवं निजी विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। राउमावि खेड़ा आसपुर की संस्था प्रधान प्रफुल्ल चौहान, भवानीशंकर चौबीसा, दिनेश जैन, पवन कोठारी, प्रताप सिंह राठौड़, दुर्गा शर्मा, मनीषा, नीति, नारायण सहित राजकीय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।
सीमलवाड़ा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 दांडी यात्रा स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति सीमलवाडा की ओर से गुरुवार को कस्बे में दांडी मार्च यात्रा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें दांडी यात्रा को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामलाल खराड़ी एवं दांडी यात्रा संयोजक युवा नेता रूपचंद भगोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता महेंद्र कोठारी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भगोरा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पंड्या, एसईबीईओ धनपाल भोई, आरपी प्रदीप सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुरेश भोई, अहमद शेख, दिलीप सिंह चौहान, सीमा मेहता, कालूराम रोत, शकुंतला पंडया आदि मौजूद थे। महात्मा गांधी जी की 150 की दांडी यात्रा के अवसर पर सभी वक्ताओं ने अखंड भारत के निर्माण के लिए समस्त नागरिकों को उनके दिए हुए सिद्धांतों पर चलकर अपनी भूमिका पर भारत माता की रक्षा करनी होगी। कार्यक्रम के दौरान गांव के वार्ड पंच चिराग सोनी, भोगीलाल पंचाल, बेचारदास प्रजापत, हुसैन शेख, रजाक भाई, मंजुला शाह सहित विद्यालय के विद्यार्थियों सहित ग्रामीण जनों ने भाग लिया।
सागवाड़ा. रामावि नं.1 सागवाडा में महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सर्वधर्म सभा हुई। बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। सीबीईओ भेमजी खांट और पीईईओ वेलचंद पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने स्वच्छता और पानी बचाने का संदेश दिया।
सूरजगांव. राउमावि गड़ाजसराजपुर में प्रभातफेरी निकाली। साप्ताहिक ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक हुई। सीबीईओ शंकरलाल मीणा, एसीबीईओ रमेशचंद्र पाठक, चितरी नवीन के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार जोशी, प्रथम सहायक लालशंकर पाटीदार, प्रभुलाल पाटीदार ने साप्ताहिक विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के बारे में बताया। इसमें 18 मार्च तक रोजाना विविध
प्रतियोगिताएं होगी।
बालकों ने गांधीजी बनकर दिया संदेश
संदेश यात्रा के दौरान के वागड़ विद्या विहार फलोैज के बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की वेशभूषा धारण कर गांधीजी के पदचिन्हों पर चलने, उनके आदर्शों को आत्मसात करने, उनके द्वारा दिये गये अमूल्य संदेशों व कार्यो का अनुकरण करने का संदेश दिया। संस्थाप्रधान सुरेश सरगम के निर्देशन में संदेश यात्रा के दौरान इन बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों के साथ इस संदेश यात्रा में गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
सीमलवाड़ा. दांडी यात्रा के तहत रैली निकाली।
आसपुर. प्रभात फेरी को झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।