पीटीईटी : अावेदन करने की तिथि 20 तक बढ़ाई
डूंगरपुर बीएड करने वाले वाले विद्यार्थियाें के लिए अच्छी खबर है। इस बार दो और चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के प्रति विद्यार्थी कम ही रुचि दिखा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब सवा दो लाख आवेदन कम आए हैं। इस आंकड़े को देखते हुए आवेदन की तिथि 20 मार्च तक बढ़ाई गई है जबकि पहले इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम ितथि 2 मार्च थी। दाे अाैर चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा में पिछले साल करीब साढ़े पांच लाख विद्यार्थियाें ने आवेदन किया था लेकिन इस बार अंतिम तिथि निकलने के बाद करीब सवा तीन लाख आवेदन ही हुए हैं।