पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Raj Bhoi Samaj Cricket Competition Youngstar Club 2 And Rajputana Club Won By 6 Runs Reached Next Round

राज भोई समाज क्रिकेट प्रतियोगिता : यंगस्टार क्लब 2 और राजपूताना क्लब 6 रन से जीत अगले दौर में पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मण मैदान में खेली जा रही राज भोई समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में यंगस्टार क्लब ने रोमांचित मुकाबले में सीमलवाड़ा को दो रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंगस्टार क्लब ने 20 ओवर 142 रन बनाए। जिसमें गोविंद भोई ने नाबाद 46, भरत भोई ने 35 व प्रितेश भोई ने 35 रन का योगदान दिया। सीमलवाड़ा की ओर से राजेश भोई, शुभम भोई को दो-दो विकेट तथा हितेश भोई, नीकू भोई आकाश भोई को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सीमलवाड़ा की पूरी टीम 20 ओवर मात्र 140 रन ही बना सकी। जिसमें हितेश भोई ने 53, आकाश भोई ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। यंग स्टार क्लब की ओर से कपिल ने 3, संदीप ने 2, अनिल, भरत, प्रशांत को एक-एक विकेट की सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच गोविंद भोई रहे।

दूसरा मैच राजपुताना क्लब और टाइटन क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें राजपुताना क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 98 रन पर ढेर हो गई। जिसमें गौरवसिंह व संदीप ने 18-18 रन का योगदान दिया। टाइटन क्लब की ओर से अनिस ने 4, सोहेल, पुरखान को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाइटन क्लब की पूरी टीम 93 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सोहेल व तनवीर ने 10-10 रन का योगदान दिया। राजपुताना क्लब से योगेंद्र सिंह ने 4, नंदराज व दीपक को दो-दो विकेट की सफलता मिली। राजपुताना क्लब ने मैच को 6 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच योगेंद्र सिंह रहे।

सूजातलाई में खेल प्रतियोगिता शुरू

गेंदबाजी करता बोलर।

में अतिथि परिचर करते हुए खिलाड़ी।

बांसिया. ग्राम पंचायत सूजा तलाई में गोविंद गुरु क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी विमल प्रकाश डोडियार, अध्यक्षता पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा, विशिष्ट अतिथि समाज देवी भंवरलाल बंजारा, वार्डपंच पंकज बंजारा थे। उद्धघाटन मैच में ननोड़ा गड़ा ने केके आर को हराया। दूसरे मैच में चोतरा ने काबेरी को हराया। प्रतियोगिता में 36 टीम भाग के रही है। मुख्य अतिथि व अध्यक्ष ने 5 -5 हजार रुपए आर्थिक सहायता की। आयोजक में पिंटू बंजारा, रंजीत, भरत, जितेंद्र, चिराग, विष्णु, विनोद, महेन्द्र, दीपक, जगदीश, लोकेश, अभय समेत ने अतिथियों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...