- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Rajasthan Teachers Association Will Perform Siyaram
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम प्रदर्शन करेगा
पीठ| राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा डूंगरपुर की कार्यप्रणाली पर
आक्रोश व्यक्त िकया।
जिला अध्यक्ष विश्राम कटारा ने बताया कि जनवरी माह से शिक्षक संगठन सियाराम डीईओ प्रारंभिक शिक्षा को बार-बार अवगत करवाता रहा परंतु कर्मचारियों की लापरवाही से स्थायीकरण सूची समय पर नहीं बनाई एवं 7 फरवरी से जिला परिषद भी भंग हुई जबकि संगठन द्वारा विगत 1 माह से जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी बार-बार अवगत करवाया गया परंतु इन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई इसका खामियाजा शिक्षकों
को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे में संगठन ने वेतन नियमितीकरण करने की मांग की एवं संगठन के दो तीन व्यक्तियों को कार्यालय में भेजकर सूचियां बनाई गई परंतु इसके बाद भी एक माह गुजर गया पर वेतन नियमितीकरण नहीं हो पा रहे हैं।