पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Ramayana Teaches The Lesson Of Giving Amit Sagar

रामायण दान देने का पाठ सिखाती है : अमित सागरजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रज्ञा श्रमण अमित सागरजी महाराज ने कहा कि विश्व की सबसे छोटी धर्म सभा में दो वक्ता व एक श्रोता था। हमें कर्म ऐसे करने चाहिए कि यह जीव आत्म स्वरुप को जानकर आत्म कल्याण कर सकें। यह गुरुवार को प्रगतिनगर स्थित पार्श्वनाथ व दिगंबर जैन मंदिर मेें धर्म सभा में श्रद्धालुओं को कह रहे थे। जैन संत ने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि रामायण दान देने का पाठ सिखाती है। महाभारत सुई की नोक के बराबर भी नहीं देने का पाठ सिखाती है। मानव जीवन बहुत कीमती है, इसलिए व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। जैन संत ने समाज को धर्म मार्ग पर प्रशस्त होने का आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व श्रीजी का पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन किया।

डूंगरपुर. धर्म सभा में प्रवचन करते प्रज्ञा श्रमण अमित सागर महाराज।
खबरें और भी हैं...