- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Robbery Accused Of Theft In Bodigama Chota Arrested With Production Warrant
बोड़ीगामा छोटा में चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया
पांच माह पहले साबला थाना क्षेत्र के बोड़ीगामा छोटा गांव में रात के समय डेढ़ लाख रुपए के सामान चोरी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई निर्भय सिंह व टीम की ओर से आरोपी को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे थे। इंदौड़ा कलासुओं का कुआं निवासी भरत पुत्र नाथु कलासुआ गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार किया। आरोपी से प्रकरण में सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है। अन्य मामलों में भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह था मामला : 26 सितंबर 2019 को बोड़ीगामा छोटा गांव की नाथी प|ी धुलजी सुथार ने पुलिस को रिपोर्ट दी। नाथी सुथार 24 सितंबर को अपनी बड़ी पुत्री के गांव कतिसौर गई थी। 26 सितंबर को वापस घर आई तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। 13 हजार रुपए नकदी, 30 तोला के 2 चांदी के पायजेब, सोने की अंगुठी, चांदी की बजडीया डेढ़ तोला, चांदी के कडे चार नग, चार डग चांदी के अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी।