पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूलों का विकास कराने का सरपचों ने लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा के संस्थाप्रधानों की ब्लॉक वाक्पीठ कार्यकारिणी की ओर से सागवाड़ा क्षेत्र के सरपंचों की संगोष्ठी ब्लॉक शिक्षा विभाग कार्यालय सभागार में हुई।

मुख्य अतिथि सीबीईओ भेमजी खांट, अध्यक्षता सरपंच शंकरलाल डामोर, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ विनोद पाटीदार, प्रेमलता बेरवा, कनिष्ठ अभियंता चेतन लाल पाटीदार थे। बैठक में मुख्यवक्ता रेसा प्रधानाचार्य के प्रदेशाध्यक्ष डाया लाल पाटीदार ने कहा कि राज्य में यह पहला अवसर है कि शिक्षा विभाग की ओर से सरपंचों का अभिनंदन कर शैक्षिक विकास के लिए चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास का आईना विद्यालय होते हैं जिस गांव का शैक्षिक वातावरण अच्छा होगा वहां का हर ग्रामीण ग्राम विकास में सहयोगी बनता है। वार्ताकार प्रधानाचार्य नानूलाल बुनकर ने पंचायत राज नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालयों के भौतिक विकास के लिए पंचायत के पास अधिकार एवं बजट दोनों है। जिसका वह पूरा उपयोग कर विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाए। सीबीईओ भेमजी खांट ने सागवाड़ा ब्लॉक के शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आव्हान किया कि हम सब मिलकर इस ब्लॉक को राजस्थान का अग्रणी ब्लॉक बनाने। सरपंचों को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक दृष्टि से वे पूर्ण सहयोग करेंगे लेकिन गांव में शिक्षा के प्रति समर्पण दिखाने का भाव निर्मित करने में सरपंच सहभागी बने। स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य प्रकाश उपाध्याय ने दिया। सागवाड़ा ब्लॉक के 43 सरपंचों का माल्यार्पण कर उपर्णा से अभिनंदन प्रधानाचार्य देवेंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, दीपक सुथार, अर्जुन पारगी व जगदीश पंड्या ने किया। उपस्थित सरपंचों ने अपने अपने ग्राम पंचायत में विद्यालय के लिए किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी समय में विद्यालयों का भौतिक विकास कार्ययोजना बनाकर प्राथमिकता से काम करने संकल्प लिया। संचालन प्रधानाचार्य सुरेश मेहता ने व आभार वाक्पीठ अध्यक्ष भरत जोशी ने माना।

सागवाड़ा. वाक्पीठ सागवाड़ा द्वारा आयोजित सरपंच संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि व उपस्थित सरपंच।
खबरें और भी हैं...