पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aaspur News Rajasthan News School Children Presented Cultural Programs In The Annual Festival

वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वसुंधरा विद्या निकेतन उप्रावि सकानी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्यअतिथि आचार्य श्री रूद्रेंद्र शेखर महाराज, अध्यक्षता तखतसिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि गौ कक्षा वाचक निलेश शास्त्री, महंत रूपनारायण गिरी, एमडी वैष्णव, प्रियेश भट्ट, मनोज द्विवेदी थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय संचालक हरिशंकर चौबीसा ने किया। समारोह में स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्यअतिथि शेखर महाराज ने समारोह को संबोधित किया। गौ वाचक निलेश शास्त्री की ओर से छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेश द्विवेदी, नेपाल सिंह पवार, दिनेश चौबीसा, रमेश पाटीदार, जगदीश सुथार, नरेश प्रताप सिंह, दिलीप पंड्या, हर्ष चौबीसा सहित खेड़ा सामोर, काठड़ी, अमृतिया, वाड़ा घोडिय़ा, इंदौडा, वसुंधर से बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे। संचालन नाथूलाल चौबीसा ने आभार नरेंद्र चौबीसा ने माना।

खबरें और भी हैं...