- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Sheetla Saptami Today Women Will Pray For Cold
शीतला सप्तमी आज, ठंडे का भोग लगा महिलाएं करेंगी कामना
जिलेभर में रविवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। एक दिन पहले घरों में सुहागिनों ने तरह-तरह के व्यंजन बनाएं। शीतला सप्तमी की पूर्वसंध्या पर घरों में देर शाम को महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाए।
सप्तमी पर महिलाएं माताजी के स्थानकों पर और पीपल के वृक्ष पर जाकर आटे के दीपक में तेल भरकर दीप प्रज्जवलित करेंगी। इसके बाद अगरबती, दही, सहद, तेल, कुमकुम, रोली, कपूर आदि सामग्री से पूजन कर माता को एक दिन पूर्व बने ठंडे पकवानों का भोग लगाएंगी।
कहानियां सुनने की भी परम्परा : पूजन के बाद महिलाएं समूह में बैठक शीतला माता की कहानियां सुनेंगी। माता की कहानी को सुने बगैर यह पूजा अधूरी मानी जाती है। पंडित करूणा शंकर पंड्या ने बताया कि इस वर्ष कृष्णा सप्तमी पर गुरुवार को शीतला सप्तमी पूजन होगा। समय सुबह 9:00 से 10:30 तक लाभ, अमृत 10:30 से 12:00 बजे तक अमृत,1.30 से 3.00 तक शुभ रहेंगा। वहीं 16 मार्च को सुबह 3 बजे तक शीतल सप्तमी का पूजन होगा।
डूंगरपुर. पुराने शहर में शीतला माता मंदिर का किया गया रंग-रोगन।