पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धक्का मुक्की कर मोबाइल छीन लिया, दो बाइक जला दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर पुलिस थाने में मारपीट कर मोबाइल अाैर रुपए छीन ले जाने व दो बाइक को जला देने का प्रकरण दर्ज हुआ है। घटना छैला खेरवाड़ा के पास 9 मार्च को हुई। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, माथुगामड़ा खास फला रेलड़ा निवासी कन्हैयालाल पुत्र भाणजी कटारा बाइक पर सवार होकर वागदरी मजदूरी को छोडऩे जा रहे थे। छैला खेरवाड़ा के पास तीन जने परिवादी व उसके दोस्त के साथ मारपीट व धक्का मुक्की करने लगे। मोबाइल व रुपये ले लिए। इसके बाद दो बाइक को जला कर भाग गए। इस पर पुलिस को रिपोर्ट दी है।

खबरें और भी हैं...