पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Started Training For Women39s Self Defense

महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए शुरू किया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूंगरपुर। कराटे का प्रशिक्षण लेती शहर की महिलाएं।

डूंगरपुर| बेटियों को कराटे सिखाकर आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने वाली नगरपरिषद ने अब महिलाओं को भी कराटे सिखाने का प्रशिक्षण शुरू किया है। 1 मार्च को आयोजित मन की बात सभापति के साथ कार्यक्रम में महिलाओं के सुझाव पर महिलाओं के लिए कराटे क्लास शुरू करने की घोषणा सभापति केके गुप्ता ने की थी। 8 मार्च से शुरू हुए कराटे प्रशिक्षण में 50 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर कराटे सीखना शुरू किया है। सभापति ने बताया की नगरपरिषद ने तीन वर्ष पूर्व बेटियों के लिए कराटे शुरू की थी। इसमें शहर की होनहार बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया था। शहर की 150 बेटियां लगातार कराटे प्रशिक्षण सीखकर मजबूत बनी है। वही अब महिलाओं को भी कराटे सिखाकर अपने आप को सुरक्षित रह सके। कराटे क्लास नियमित रूप से शहर के शयामा प्रसाद मुखर्जी भवन में प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक चलेगी। महिला एं अपना रजिस्ट्रेशन कल्पना भावसार से करा सकती है।
खबरें और भी हैं...