पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Stay Away From Crime And Do Good Deeds Mohammad Makrani

अपराध से दूर रहकर अच्छे कार्य करे : मोहम्मद मकारानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूंगरपुर। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते जेलर मुकेश गायरी।

डूंगरपुर| महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती पर शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स, एमएमबी ग्रुप तथा जिला कारागृह के सानिध्य में जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम अतिथि के रूप में एमएमबी ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकारानी, जेलर मुकेश गायरी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री प्रभुलाल पटेल थे। प्रारंभ में अतिथियों का जिला कारागृह के जेलर मुकेश गायरी एवं जेल स्टाफ की ओर से माला पहना के स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नूर मोहम्मद मकारानी ने जेल में बंद कैदियों को आने वाली जिंदगी में सत कार्य कर अपराध से दूर रह कर अच्छे कार्य में लग कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जेलर गायरी ने कारागृह में राजस्थान कारागार विभाग की तय की गई प्राथमिकताएं वर्ष 2020 की जानकारी दी। चेंबर ऑफ कॉमर्स महामंत्री प्रभुलाल पटेल ने कारागार में पूर्ण साफ सफाई एवं कारागार में प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में बंदीयोंकी ओर से भजन कीर्तन एवं अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जेल मुख्य प्रहरी रामदयाल, प्रहरी मुकेश अहारी, फतेहसिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...