- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Survey Of Two Thousand Houses Made People Aware
दो हजार घरों का सर्वे कर लोगों को जागरूक किया
कलेक्टर कानाराम के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर डूंगरपुर शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेंद्र परमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत एएनएम, आशाओं एवं प्रसाविका प्रशिक्षण केन्द्र डूंगरपुर के विद्यार्थियों की ओर से घर-घर जाकर लोगो की स्क्रीनिंग कर सर्वे किया गया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में गुरुवार को शुरू किए गए कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई से शुक्रवार तक कुल दो हजार घरो की स्क्रीनिंग कर सर्वे कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस के लिए प्रसाविका प्रशिक्षण केन्द्र के अधीक्षक कीर्ति कुमार भट्ट की ओर से कुल 90 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार परमार, अरबन प्रोग्राम मैनेजर मनीष शर्मा, पब्लिक हैल्थ मैनेजर चिराग पण्ड्या एवं एएनएम एवं शहरी आशा सहयोगिनी मौजूद थे।
साबला। जिला कलेक्टर कानाराम ने साबला पंचायत समिति के सभागार कक्ष में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को संबंधित विभाग के कार्य की समीक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार झिगोनिया, साबला तहसीलदार बद्रीलाल सुथार, नायब तहसीलदार आस्था बामनिया आसपुर तहसीलदार गौतमलाल कुम्हार साबला विकास अधिकारी हिंगलाजदान चारण सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जुलाई से शुक्रवार तक कुल दो हजार घरो की स्क्रीनिंग कर सर्वे कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस के लिए प्रसाविका प्रशिक्षण केन्द्र के अधीक्षक कीर्ति कुमार भट्ट की ओर से कुल 90 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार परमार, अरबन प्रोग्राम मैनेजर मनीष शर्मा, पब्लिक हैल्थ मैनेजर चिराग पण्ड्या एवं एएनएम एवं शहरी आशा सहयोगिनी मौजूद थे।
साबला। बैठक में अधिकरियों को दिशा-निर्देश देते कलेक्टर कानाराम।
घर-घर जाकर वायरस की जानकारी देते एएनएम व आशा सहयोगिनी।