टेंपो पलटा, एक जने की मौत, एक घायल
सागवाड़ा। डूंगरपुर रोड़ पर ठाकरडा की तरफ जा रहा टेंपो अचानक जंगली जानवर के आ जाने से पलट गया। जिससे उसमें सवार दो जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। ऑटो के सामने अचानक नील गाय आ गई। इससे वह पलट गया। इसमें ठाकरड़ा निवासी भाणजी पाटीदार और हेमेंद्र बुनकर घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान भाणजी की मौत हो गई।