- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News The Sadhu39s Smile Takes Away The Sorrow Of The Listener The Enthusiasm Of The Sadhu
साधु की मुस्कान श्रावक का दुख हर लेती है, श्रावक का उत्साह साधु की थकावट
आचार्य श्रीसंघ का शुक्रवार सुबह कनबा में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान जैन समाज श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत व पाद प्रक्षालन हुआ। आचार्य अनुभव सागर महाराज ने कस्बे स्थित जैन जिनालय में भगवान श्रीजी का पूजा अर्चना कर धर्मसभा को संबोधित किया।
आचार्य अनुभव सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान और धन के अर्जन के साथ विसर्जन का विवेक बहुत आवश्यक है, अन्यथा संग्रहित ज्ञान जड़ पुस्तक से ज्यादा और कुछ नहीं तथा संग्रहित अनुपयोगी धन तिजोरी से अधिक कुछ नहीं।श्री क्षेत्र नागफनीजी के बारे में उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में इस क्षेत्र को धनात्मक ऊर्जा का क्षेत्र बताया।प्रकृति की गोद में पली संस्कृति आत्मा की मलिनता को भी सुसंस्कृत कर देती है।यहां की शांति बरबस ही मन को ध्यान के योग्य वातावरण उपलब्ध कराती है, तभी तो यहां ध्यान लगाना नही पड़ता,यहां ध्यान अपने आप लग जाता है। धर्मसभा के बाद आहार चर्या के बाद आचार्य का मंगल विहार हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रभारी भावेश जैन ने बताया कि आचार्य अनुभव सागर महाराज का शनिवार सुबह गामडी अहाड़ा में मंगल प्रवेश,आहर चर्या और शाम सात बजे भक्ति संध्या आरती एवं गुरुभक्ति और रात्रि विश्राम गामडी अहाडा में होगा।
धर्म समाज संस्था
भगवान श्रीजी की पूजा अर्चना करते आचार्य अनुभव सागर महाराज।