पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagwara News Rajasthan News The State Government39s Economic Situation Is Not Right The Center Should Approve The Ratlam Dungarpur Line

राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति सही नहीं, केंद्र रतलाम-डूंगरपुर लाइन की स्वीकृति दे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद कनकमल कटारा ने राज्य की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रतलाम-डूंगरपुर रेलवे प्रोजेक्ट केंद्र के माध्यम से पूरा कराने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से उदयपुर रेलवे लाइन का काम भी सुस्त गति से चल रहा है। उन्होंने ने लोक सभा में अपनी बात प्रभावी तरीके से रखते हुए कहा कि अगर राजस्थान सरकार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो केंद्र सरकार गरीब आदिवासी क्षेत्र को रेल लाइन से जोडऩे के लिए पूरा बजट स्वीकृत करे। सांसद ने वागड़ के दोनों जिलों के लोगों को रेल सुविधा देने के काम में गति लाने की मांग की।

सांसद ने कहा कि डूंगरपुर और अहमदाबाद के बीच हिम्मतनगर के पास रेल मार्ग का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। लेकिन इसे शीघ्र ही चालू करने का रेल मंत्री पियूष गोयल से आश्वासन मिला है, अगर यह काम पूरा हो जाता है तो डूंगरपुर से अहमदाबाद जा सकेंगे। उदयपुर के लिए अगर जावर माइंस के पास सुरंग का काम जल्दी पूरा हो जाता है तो उदयपुर के लिए रेल मार्ग की सुविधा भी जल्दी मिल सकेगी। सुरंग का काम दो साल से चल रहा है। सांसद ने दोनों तरफ के रेल लाईन के काम को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा माथुगामडा पाल के पास ग्राम धाणी में अंडर ग्राउंड बाईपास की मांग की। सांसद ने बताया कि हिम्मतनगर रेल लाईन शुरू होने से फाटक नंबर 139 बंद रहता है। जिससे लोगों को खेतीबाड़ी के काम और श्मशान घाट की तरफ जाने-आने में काफी परेशानी आ रही है। लोगों की सुविधा के लिए यहां अंडरग्राउंड बाईपास बहुत जरुरी है।

सांसद कनकमल कटारा।
खबरें और भी हैं...