पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Three Youths Including 3 Killed 4 Injured In Three Road Accidents

तीन सड़क हादसों में दो युवकों सहित 3 की मौत, 4 जने घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकाें और एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार जने घायल हो गए। पहला हादसा रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गैंजी घाटा के पास हुआ। ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर डूंगरपुर आ रहा था। गैंजी घाटा के पास ऑटो रिक्षा अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार चकमहुड़ी निवासी लक्ष्मण पुत्र केहरा मनात गंभीर रुप से घायल हो गया। इस पर डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन जने घायल है।

दूसरा हादसा आसपुर के नजदीक हुआ। यहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया। यहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मानपुर निवासी भैरूलाल पुत्र देवाजी मीणा व कचरा पुत्र भगवतीलाल बाइक पर सवार होकर नांदली सागोरा से होली के एक कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव मानपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछल कर गिरे।

हाइवे पर बस के टायर के नीचे आने से महिला की मौत

बिछीवाड़ा| नेशनल हाइवे पर शेरावाड़ा के पास सड़क पार कर रही महिला को निजी बस ने चपेट में ले लिया। इससे गंंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर शिशोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उपचार के बाद डूंगरपुर रेफर किया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस कर्मी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शेरावाड़ा निवासी सविता (42) प|ी शंकर कलासुआ रविवार को बस में बैठकर बिछीवाड़ा से अपने घर की ओर जा रही थी। महिला शेरावाड़ा के पास उतरी। चालक ने बिना देखे बस को आगे बढ़ा दिया। इससे महिला नीचे गिर गए। बस की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रविवार शाम को शिशोद के पास दो बाइक की टक्कर में दो जने घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक बाइक को दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मारी। हेड कांस्टेबल मदनलाल ने बताया कि नयागांव निवासी बंशीलाल व तरुण घायल हो गया है।

तीन युवकों के शव का हुआ पोस्टमार्टम : रामसागड़ा थाना क्षेत्र के वाटड़ा के पास दुर्घटना में दो युवक व धंबोला थाना क्षेत्र के पाड़ली के पास दुर्घटना में मृत युवक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। छापी निवासी पप्पू उर्फ प्रवीण पुत्र लखमा गमेती मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस हादसे में उसकी प|ी अस्मिता व बेटी अंजलि भी घायल हो गई है।

मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करते पुलिस कर्मी।
खबरें और भी हैं...