पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Titan Club And Junior Club Enter Next Race In Cricket Competition

क्रिकेट प्रतियोगिता में टाइटन क्लब और जूनियर क्लब अगले दाैर में पहुंची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मण मैदान में खेली जा रही राजभोई समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच हुए। पहल मैच टाइटन क्लब और रॉयल्स क्लब के मध्य हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में टाइटन क्लब ने 194 रन बनाए। जिसमें करीम खान 61, सोहेल ने 51 रन का योगदान दिया। रायल्य क्लब की ओर से निश्चल श्रीमाल ने दो, बाला, अनुज को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रायल्य क्लब की पूरी टीम 121 रन ही बना सकी। जिसमें गौरव श्रीमाल ने32, निश्चल ने 21 रन का योगदान दिया।टाइटन क्लब की ओर से किशन, सोहेल मकरानी को दो-दो व सोहेल व परवेज को एक-एक विकेट की सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच करीम खान रहे। दूसरा मैच जूनियर क्लब नवाब क्लब के मध्य हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 134 रन बनाए। जिसमें राजू 32, कौशिक उपाध्याय ने 16 रन का योगदान दिया। नवाब की ओर से संस्कार सिंह ने 3, सार्थक चौबीसा, राहुल यादाव, शादाब को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवाब क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 115 रन ही बना सकी। जिसमें शाहरुख खान ने 33, सावन साद 27 रन का योगदान दिया। जूनियर क्लब की ओर से आवेश ने 4, चंद्रवीरसिंह, बाबूलाल ने दो-दो विकेट की सफलता मिली।

खेल समाचार**

डूंगरपुर। रन लेने किए दौड़ते बल्लेबाज।
खबरें और भी हैं...