पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम सभा में कोरोना वायरस के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम व आमजन को जागरूक करने के लिए रविवार को महिला दिवस पर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित ग्राम सभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रचार प्रसार अभियान चलाया गया।

सीएमएचओ डॉ महेन्द्र कुमार परमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों पर होने वाली ग्रामसभाओं में एएनएम व आशा सहयोगिनियों ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के रोकथाम के संबंध में
जागरूक किया।

ग्रामसभा में जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणों को पंपलेट का वितरण किया गया। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने के बारे में बताया गया। होटल संचालकों को बताया है कि होटलों में आने वाले विदेशी पर्यटकों व जिले में विदेश से आने वाले लोगों के संबंध में सूचना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दें। इसके अलावा खांसी, जुकाम व बुखार पीडि़त विदेशी पर्यटक होने पर उसकी जांच चिकित्सा टीम की ओर से किए जाने के निर्देश दिए है। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रतिदिन खंासी, जुकाम, बुखार के मरीज के संबंध में चिकित्सा टीमों के द्वारा जांच कर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए : सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रति विभाग सचेत है। यात्रियों की स्क्रीनिंग को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी बीमार, जुकाम, निमोनिया ग्रस्त व्यक्ति के संपर्क से बचे। अपनी आंखों, नाक और मुंह को बार-बार ना छुएं। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। डॉ परमार ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण साधारण सर्दी-जुकाम के लक्षणों से मिलते जुलते हैं। इसमे नाक बहना, खांसी, गले मे खराश, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ और बुखार जैसे लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में स्वयं उपचार नहीं लेकर चिकित्सक की सलाह से उपचार लें।

करावाड़ा। ग्राम पंचायत करावाड़ा में कोरोना वायरस की ओर से होने वाली बीमारी एवं बचाव ही उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच बदी देवी खराडी, उपसरपंच ललित पाटीदार, वार्डपंच भूरालाल प्रजापत, रामलाल, कमला शंकर कटारा, कांती पाटीदार, माया जोशी, अनिता पाटीदार, भानुप्रिया पाटीदार, आशा सहयोगिनी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

ओबरी। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनजागरण के लिए बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. गर्वित गोदावत ने लोगों को कोरोना वायरस व अन्य मौसमी बीमारियों पर जानकारी देते हुए लोगो की शंकाओं का समाधान किया।

ग्राम सभा के दौरान कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए।
खबरें और भी हैं...