पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Treat The Soldiers And Family With Respect

जवानों अाैर परिजनों के साथ सम्मान से पेश अाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर युद्ध में हताहत हुए भारतीय रक्षा सेवाओं के अधिकारियों, जवानों अाैर उनके परिजनों का कार्यालयों में अाने पर सम्मान से पेश अाने की प्रशासनिक अधिकारियों अाैर कर्मचारियों काे हिदायत दी है। जारी आदेश में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को पाबंद करते हुए कहा है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों अाैर कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश प्रदान करें।

किसी काम काे लेकर वे कार्यालयों में अाएं ताे उनके कार्य को तवज्जो देते हुए यथासंभव शीघ्रता से निबटाएं। इस संबंध में शिकायत आएगी तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हाेगी।

खबरें और भी हैं...