पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagwara News Rajasthan News Unknown Rogues Fly Gold From The Woman39s Neck

अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चैन उडाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागवाड़ा। पुनर्वास कॉलोनी में शुक्रवार शाम को अज्ञात बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चैन खींच कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार भावना प|ी पन्नालाल कलाल मड़कोला बस स्टैंड पर केबिन में व्यवसाय करती है। शाम को केबिन बंद कर वह कॉलोनी में ही अपने घर की तरफ जा रही थी। इस बीच पीछे की तरफ से आ रही बाइक आगे निकल कर अचानक वापस मुडी।

उसपर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चैन खींच ली। महिला के चिल्लाने पर वहां लोग जमा हो गए। महिला ने बताया कि एक बदमाश बाइक चला रहा था और पीछे बैठे बदमाश ने अचानक झपट्टा मार कर चैन खींच ली। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी, डीएसपी कार्यालय और निवास भी है, फिर भी बदमाशों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी धुलजी प्रजापत और एएसआई वदन सिंह ने मौके पर पहुंच कर बाइक और बदमाशों के हुलिए से संबंधित जानकारी ली।
खबरें और भी हैं...