- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Various Weekly Programs Will Be Held On Mahatma Gandhi39s 150th Birth Anniversary And Dandi March Day
महात्मा गांधी 150वीं जयंती और दांडी मार्च दिवस पर होंगे विविध साप्ताहिक कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में दांडी मार्च की वर्षगांठ 12 मार्च को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विविध साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए जिला कलेक्टर कानाराम के निर्देशन में बैठक का आयोजन हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सुरेश खटिक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रांत समिति के सदस्य डॉ. शंकर यादव, कल्पेश रावल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहायक निदेशक अशोक शर्मा, सहायक अधिकारी पिंकी मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रकाश शर्मा, प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी गोवर्धन यादव, टीएडी अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहें। बैठक में साप्ताहिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए सफल संपादन के विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर कानाराम ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम दिवस 12 मार्च को सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। प्रभात फेरी गांधी आश्रम डंूगरपुर से अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक आयोजित होगी। इसके तुरंत पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया इस के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डंूगरपुर को प्रभारी अधिकारी एवं आयुक्त नगर परिषद को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में द्वितीय दिवस 13 मार्च को राज नोबेल्स कॉलेज डंूगरपुर में गांधी भजन एवं देशभक्ति की प्रतियोगिता, 14 मार्च को डंूगरपुर पब्लिक स्कूल में नुक्कड नाटक प्रतियोगिता तथा लक्ष्मण मैदान में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 मार्च को वरदान उच्च माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता व लक्ष्मण मैदान में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को गुरूकुल कॉलेज बोरी में निबन्ध प्रतियोगिता व लक्ष्मण मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता, 17 मार्च को प्रगति कॉलेज डंूगरपुर में भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता तथा 18 मार्च को मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय डंूगरपुर में महापुरुषों पर आधारित रूप धरों प्रतियोगिता एवं ऑडिटोयिरम डंूगरपुर में सेमीनार के साथ समापन होगा।