पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Women Absconding With Group39s 360 Lakh Report Given To Police

समूह के 3.60 लाख लेकर महिला फरार, पुलिस को दी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घुघरा निवासी परिवादी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। घुघरा निवासी मुकेश पुत्र कुराजी यादव ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि परिवादी की शादी बोखला गांव में हुई थी। दो वर्ष से पति-प|ी के बीच संबंध ठीक नहीं रह रहे थे।

परिवादी की प|ी अहमदाबाद में रहती थी। इस पर समाज के मोतबिर समझा कर वापस गांव ले आए। एक माह तक ठीक से रहे। इसके बाद वापस झगड़ा शुरू हो गया।

परिवाद के चालक होने से टूर पर जाने के बाद महिला आधा तोले सोने का मंगल सूत्र, मोबाइल, 22 तोला चांदी की पायजेब, महिला ग्रुप के तीन लाख 60 हजार रुपये लेकर चली गई। अब महिला ग्रुप की तरफ से रुपये की मांग की जा रही है। महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस को मामले की जांच करने व कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट दी है।

खबरें और भी हैं...