- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Women Participating In Self Defense Camp Honored
आत्मरक्षा शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया
महिलाओं को सम्मानित करते हुए।
डूंगरपुर| अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के तहत पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन पर शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। समाज सेविका अचला वसीटा ने बताया कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा महिलाओं से जुडे अधिकारों की जानकारी दी। अनिता अग्रवाल ने बच्चियों को गुड़ टच ओर बेड टच की जानकारियां दी। मुख्य अतिथि एएसपी रामजी चंदेल ने महिलाओं को पुलिस की ओर से दिए जाने वाले अधिकार और कानून के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।