- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Women Will Run 1 Liquor Shop In Sagwara 5 In The City
शहर में 5, सागवाड़ा में 1 शराब की दुकान महिला चलाएंगी
आबकारी विभाग की अधिकृत शराब दुकान का आवंटन गुरुवार को कलेक्टर कानाराम व एसपी जय यादव की मौजूदगी में लॉटरी के जरिए किया गया। डूंगरपुर शहर और सागवाड़ा में अंग्रेजी शराब की 10 दुकानों के लिए लॉटरी हुई। इसमें छह दुकान पर महिला आवेदक लॉटरी के जरिये चयनित हुए। डूंगरपुर शहर की 6 शराब दुकान में पांच महिलाएं चयनित हुई। वहीं मात्र एक दुकान पर पुरुष आवेदक चयनित हुआ। सागवाड़ा शहर की बात करें तो चार अधिकृत शराब दुकान में एक पर महिला आवेदक चयनित हुए। इसके बाद देशी और कंपोजिट की 28 दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें 6 दुकान महिला आवेदक के नाम चयनित हुई।
आबकारी अधिकारी महेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि अंग्रेजी की 10 दुकान, देशी और कंपोजिट की 28 दुकानों के लिए 1669 आवेदन आए थे। इसमें देशी और कंपोजिट शराब की 28 दुकानों के लिए कुल 476 आवेदन में से लॉटरी निकाली गई, तो वहीं अंग्रेजी शराब की 10 दुकानों के लिए 1193 आवेदन में से लॉटरी निकाली गई। जिन आवेदकों ने डूंगरपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए आवेदन किया था। छह नाम लॉटरी के जरिये सामने आते ही ऑडिटोरियम से आवेदक निराश होकर बाहर हो गए। इसके बाद सागवाड़ा शराब दुकान के लिए लॉटरी के जरिये नाम सामने आते ही आवेदकों का बाहर जाना शुरू हो गया। वहीं इस बार शराब दुकान आवेदन के लिए 30 हजार रुपये का शुल्क था। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार विभाग के पास कम आवेदन आए। आबकारी अधिकारी शेखावत ने बताया कि इन आवेदनों से विभाग को 5 करोड़ 70 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है।
200 करोड़ रुपए का है शराब कारोबार
डूंगरपुर जिले में 200 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का कारोबार है। वर्ष 2018-19 में शराब बिक्री का आंकड़ा 150 करोड़ के पार पहुंच गया था। इस वित्तीय वर्ष में 200 करोड़ रुपये का लक्ष्य विभाग को मिला है, जिसे 31 मार्च तक पूरा करना है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष जिले को मिलने वाला लक्ष्य भी बढ़ता गया है। ऐसे में इस बार लक्ष्य ओर बढ़कर मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
अधिकृत शराब दुकान की लॉटरी निकालते कलेक्टर व एसपी।