पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagwara News Rajasthan News Youngsters Played Tomatoes In Dendorwara In Sagwara

सागवाड़ा के डेंडोरवाड़ा में युवाओं ने जमकर खेली टमाटरों की राड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेंडोरवाड़ा में होली के उपलक्ष्य में युवाओं ने शुक्रवार को टमाटरों से राड़ खेली। मुख्य मार्ग पर खेली इस राड़ में नगर क्षेत्र के आदिवासी समाज के युवाओं ने आपस में दो दलों में बंटकर एक-दूसरे पर जमकर टमाटर बरसाए। दोनों दलों के लिए दो-दो कैरेटों में टमाटर भरकर रखे हुए थे।

इसे युवाओं ने खासे उत्साह के साथ आमने-सामने फेंके। इस दौरान ढोल और नगाड़े बजाकर राड़ खेलने वाले युवकों का उत्साह बढ़ाया जा रहा था। टमाटर की राड़ देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग खडे हुए थे। राड़ के बाद युवक-युवतियों ने पारंपरिक गैर नृत्य खेला।

सागवाड़ा. डेंडोरवाड़ा में टमाटर से राड़ खेलते युवा।
खबरें और भी हैं...