पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News 10 Thousand Rupees And Silver Chains Were Taken Away After Being Beaten Up By Crooks

मारपीट कर 10 हजार रुपए व चांदी की चेन छीन ले गए बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी | रेलवे तीन पुलिया के पास शातिर बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके साथ लाठियों से मारपीट कर दी और उसकी जेब से 10 हजार रुपए की नकदी व एक चांदी की चेन छीनकर भाग गए। बाद में घायल अवस्था में युवक को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस में पीड़ित के भाई मनोज कुमार गुर्जर निवासी बाढ़ टटवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई गोविंद गुर्जर शुक्रवार रात 8 बजे रेलवे तीन पुलिया होकर करौली रेलवे फाटक होते हुए बाजार जा रहा था। इस दौरान तीन पुलिया के पास रास्ते में गोविन्द, श्रीराम मीना, धर्मा मीना, रवि मीना देशराज मीना सहित 10-12 जनों ने उसे रास्ते में घेर कर लाठियों से मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपितों ने उसकी जेब से 10 हजार रुपए की नकदी व चांदी की चेन जिसकी कीमत 4 हजार रुपए थी, को छीन कर भाग गए। बाद में उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...