पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News 10th And 8th Board Examinations Begin Abvp Greets Children

10वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू,एबीवीपी ने बच्चों का किया अभिनंदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से गुरुवार से 10वीं बोर्ड के साथ 8वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पर्चा था।

गंगापुर ब्लॉक में दो क्लस्टर राउमावि और राबाउमावि के अधीन कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर नामांकित 9 हजार 520 में से 9 हजार 329 ने परीक्षा दी जबकि 201 अनुपस्थित रहे। 10वीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 था जबकि 8वीं की परीक्षाएं 2 से 4:30 तक समय रहा और परीक्षा के निर्धारित समय से करीब आधा घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगने लगा। निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर प्रवेश करने दिया। परीक्षा से पहले तो परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चिंतित थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों का रेला एकसाथ बाहर निकला और प्रश्न पत्र को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते दिखाई दिए। 10वीं बोर्ड में राउमावि क्लस्टर में कुल नामांकित 5 हजार 511 में से 5 हजार 410 ने परीक्षा दी और 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह राबाउमावि के अधीन केन्द्रों पर कुल नामांकित 4 हजार 19 में से 3 हजार 919 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 9 हजार 520 में से 9 हजार 329 परीक्षा में प्रविष्ट हुए और 201 अनुपस्थित रहे। प्रवेशिका में राउमावि में कुल 70 में से 68 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2 अनुपस्थित थे। राबाउमावि में भी कुल 20 में से सभी परीक्षार्थी उपस्थित थे।

अच्छे अंकाें के लिए ईश्वर से प्रार्थना

10वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा के शुरू होने से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनंदन किया। साथ ही परीक्षार्थी के अच्छे प्रश्न पत्र होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

एबीवीपी के नगर मंत्री सीताराम गुर्जर के नेतृत्व में मिर्जापुर स्थित निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री सीताराम गुर्जर, मुरारी गुर्जर, जोनू बैरागी, संदीप सैन आदि मौजूद थे।

फर्नीचर के अभाव
से हुई असुविधा


प्रशासन और शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कई परीक्षा केन्द्रों पर अव्यवस्था का आलम दिखाई दिया। कई परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण परीक्षार्थियों को नीचे ही बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। हालाकि केन्द्राधीक्षकों द्वारा पूर्व में ही अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया और इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को उठाना पड़ा।

गंगापुर सिटी| 8वीं व 10वीं परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुई। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन करते एबीवीपी पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...