पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

17 जोड़ों ने कबूला निकाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलीगंज रोड स्थित मोती पैलेस मैरिज होम में रविवार को एहले मुस्लिम समाज का इज्तिमाई निकाह सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में 17 जोड़ों ने हमसफर बनना कबूल किया। सम्मेलन में हजारों लोग इस निकाह के गवाह बने। अन्य मुस्लिम समाजों के लोगों ने भी शिरकत कर नवविवाहितों को मुबारकबाद दी। सम्मेलन में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच शहर काजी शाहिद अली व कारी युसुफ खां ने 17 जोड़ों को कुरआन की पाक आयतों, कलमों और खुतबा के साथ निकाह कुबूल करवाया।

निकाह सम्मेलन में जब जोड़ों ने निकाह कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है बोला तो चारों तरफ खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का गले मिलना और मुबारकबाद देने का सिलसिला देखा गया।

फिजूलखर्ची से बचें

इस अवसर पर सम्मेलन के सदर हाजी जमील खां ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाएं। इंसान को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। इसकी अपेक्षा दूसरों की मदद करनी चाहिए। ऐसे सम्मेलन से भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इससे पहले सम्मेलन के सदर हाजी जमील खां आदि ने निकाह सम्मेलन में आए अतिथियों का माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। इस सम्मेलन में गंगापुर सिटी, जयपुर, हिंडौन आदि जगहों से जोड़ों का पंजीयन हुआ है। इस दौरान कमेटी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद थे। सम्मेलन में समिति के निसार भाई, अब्दुल बहाव, अब्दुल हमीद, अफसार, शाहरुख खा, अख्तर हुसैन, रफीक अहमद, रमजानी, जावेद खां व जमील खां अन्य जने मौजूद थे।

गंगापुर सिटी | सामूहिक निकाह सम्मेलन में निकाह पढ़वाते काजी।
खबरें और भी हैं...