पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News 20 Thousand Rupees And Jewelry Stolen From Marriage Home

मैरिज होम से 20 हजार रु और जेवर चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी | ट्रक यूनियन के पास एक मैरिज होम में कार्यक्रम के दौरान एक महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने व चांदी की अंगूठी व 20 हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल था। इस संबंध में अग्रसेन कॉलोनी निवासी अरविन्द कुमार सिंघल पुत्र दुर्गालाल अग्रवाल ने उदेई मोड़ पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त ने बताया कि 8 मार्च की रात साढ़े नौ बजे किरण पैलेस मैरिज होम में शादी की सालगिरह का कार्यक्रम था। इस दौरान कार्यक्रम में परिवार, रिश्तेदार एवं मित्र काफी संख्या में मौजूद थे। बैग उपहार के डिब्बों के ऊपर रखा हुआ था जिसमें एक सोने की अंगूठी जिसका वजन लगभग 5 ग्राम व कीमत 22 हजार रुपए, एक चांदी की अंगूठी 6-7 ग्राम व एक मोबाइल तथा 20 हजार रुपए की नकदी थी, उनको चोर ले गए। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...