पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10वीं बोर्ड परीक्षा में 200 बच्चे रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित की जा रही 10वीं बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को हिंदी विषय का पर्चा था। गंगापुर ब्लॉक में दो क्लस्टर राउमावि और राबाउमावि के अधीन कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर नामांकित 9 हजार 530 में से 9 हजार 330 ने परीक्षा दी जबकि 200 अनुपस्थित रहे। 10वीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 था।

परीक्षा के निर्धारित समय से करीब आधा घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगने लगा। परीक्षा शुरू होने और परीक्षा के बाद में परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते दिखाई दिए।

इनमें किसी के चेहरे पर खुशी के भाव थे तो किसी के चेहरे लटके हुए और मायूसी थी। 10वीं बोर्ड में राउमावि क्लस्टर में कुल नामांकित 5 हजार 511 में से 5 हजार 410 ने परीक्षा दी और 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह राबाउमावि के अधीन केन्द्रों पर कुल नामांकित 4 हजार 19 में से 3 हजार 920 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 9 हजार 530 में से 9 हजार 330 परीक्षा में प्रविष्ट हुए और 200 अनुपस्थित रहे। इसी तरह प्रवेशिका में राउमावि में कुल 70 में से 68 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2 अनुपस्थित थे। राबाउमावि में भी कुल 20 में से सभी परीक्षार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...