- Hindi News
- National
- Vajirpur News Rajasthan News 25 Units Of Blood Collected In Blood Donation Camp In Wazirpur Medi
वजीरपुर मेड़ी में रक्तदान शिविर में किया 25 यूनिट रक्त एकत्र
वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के गांव मेडी ग्राम पंचायत के तत्वाधान में ग्रामीण स्तर पर लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए मेडी गांव के मेडी विकास संगठन कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक बालकृष्ण मीणा ने शिविर में पहला रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद समाजसेवी सुशील चौधरी ने परिजनों सहित रक्तदान किया। टीम सदस्यों व ग्रामीण वासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर में 42 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 25 यूनिट रक्तदान हुआ। इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि अग्रवाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष सुमित गर्ग व विशिष्ट अतिथि मेडी सरपंच हरी लाल मीणा, ओंकार सिंह मीणा और डॉ. रामखिलाड़ी मीणा रहे। मेडी से रक्तदाता चंद्रभान, दुलीचंद, सोमेंद्र, विजय सिंह, विनोद कुमार, अखिलेश, अनिल, देशराज, जलधारी, रूपराम, सूरज, मनकेश, योगेश, पवन कुमार, धीरज, श्रीराम, केशव, चरण सिंह, रामनरेश, राकेश आदि ने रक्तदान कर गांव का नाम रोशन किया।
वजीरपुर | मैडी में रक्तदान शिविर का उदघाटन करते अतिथि।