पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैड़ी विकास संगठन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 27 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। संगठन के रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि टीम पर्यावरण जीवन रक्षक टीम करौली ने रक्तदाताओं की जांच की। प्रथम रक्तदान कार्यक्रम संयोजक बालकृष्ण मीणा ने दिया। रक्तदान शिविर में समाजसेवी सुशील चौधरी ने परिजनों सहित रक्तदान किया। शिविर में 42 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 27 यूनिट रक्तदान हुआ। इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि अग्रवाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष श्री सुमित गर्ग व विशिष्ट अतिथि मैड़ी सरपंच हरीलाल मीणा, ओंकार सिंह मीणा और डॉ. रामखिलाड़ी मीणा रहे।

42 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 27 यूनिट रक्तदान हुआ। इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि अग्रवाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष श्री सुमित गर्ग व विशिष्ट अतिथि मैड़ी सरपंच हरीलाल मीणा, ओंकार सिंह मीणा और डॉ. रामखिलाड़ी मीणा रहे।

वजीरपुर | मैड़ी में शिविर में रक्तदान करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...