पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे नियमों का उल्लंघन करते 40 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी| रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए 40 जनों को पकड़ा हैं। बाद में सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां सभी को जुर्माने पर छोड़ा गया। आरपीएफ उप थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने के मामले में एक जने को पकड़ा, जिस पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने उस पर 8 हजार 900 रुपए के जुर्माने पर छोड़ा गया। इसी प्रकार महिला कोच में पुरुष यात्री यात्रा करते दो जनों को पकड़ा। दोनों को तीन-तीन सौ रुपए जुर्माने पर छोड़ा। इसी प्रकार विकलांग कोच में यात्रा करते 21 जनों को पकड़ा। प्रत्येक से 3-3 सौ रुपए का जुर्माना व नो पार्किग में वाहन खड़ा करने पर 6 जनों को पकड़ा प्रत्येक से तीन-तीन सौ रुपए जुर्माना किया।
खबरें और भी हैं...