पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Riwali News Rajasthan News After Ravaging The House There Is No Place To Settle

आशियाना उजड़ने के बाद अब घर बसाने के लिए जगह नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आतरी क्षेत्र के कोचर डूंगर पट्टी में वन विभाग ने कई परिवारों के आशियाना धराशाही कर दिया गया है इन परिवारों के पास और कोई जगह नहीं होने के कारण अब इनके सामने परिवार बसाने का भी संकट पैदा हो चुका है।

यह परिवार कई सालों से डूंगर पट्टी में निवास करते थे और अपने मवेशी पालन पोषण करके परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन अब पहाड़ी क्षेत्र में भी इनके सामने संकट खड़ा हो चुका है, जिसके कारण इन परिवारों को कहीं बसने के लिए जगह नहीं है वह पार्टी से नीचे भी इनके पास जमीन नहीं होने के कारण इन परिवारों को बड़ा संकट पैदा हो चुका है। यह परिवार करें 100 वर्ष से पहाड़ी में निवास करते थे और गंदे तालाबों में पानी पीकर अपने मवेशियों के साथ समय निकाल रहे थे लेकिन धीरे-धीरे इनके सामने एक बड़ी समस्या पैदा हो चुकी है जो इन परिवारों को अब कहीं भी जगह नहीं मिल पा रही है। पहाड़ी पर जैसे-तैसे कर इन परिवारों ने पक्के में कच्चे निर्माण कर अपने परिवार का पालन पोषण कर देते, लेकिन आज बड़े संकट की घड़ी में इन परिवारों के सामने एक नया मोड़ आ चुका है।

गौरतलब है कि पहाड़ी से अभी अगर ह जाए भी तो कहीं भी जगह नहीं है और अपने मवेशियों को लेकर कहीं जाए भी तो जाए कहां लेकिन राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के लिए पट्टे जारी करने के ग्राम पंचायतों को आदेश दे रखे थे। लेकिन आज तक इन गरीब परिवारों को पट्टी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे इन परिवारों के सामने बड़ा दुख पैदा हो चुका है।

डूंगर पट्टी को राज्य सरकार ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत का दर्जा भी दे दिया गया लेकिन समस्या बहुत बड़ी पैदा हो चुकी है। आज तक की कमाई से इन परिवारों ने जैसे-तैसे कर अपने घर तैयार किए थे, लेकिन अब रहना मुश्किल हो चुका है ग्रामीणों ने प्रशासन से इन परिवारों को जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई है

खबरें और भी हैं...