- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Annual Festival Celebrated In Motipura School
मोतीपुरा स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव
गंगापुर सिटी | मोतीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे शनिवार को मनाया वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों को विदाई दी। इससे पहले छात्रा रिंकू एवं प्रिया ने कहा कि जीवन में अनुशासन व गुरुजी के प्रेरणा शब्दों को अनुकरण करना चाहिए। संस्था प्रधान महेश जैन ने सभी बालक-बालिकाओं को परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने तथा गुरुजी की आज्ञा पालन करने पर जोर दिया। गोपाल व अनिल खण्डेलवाल ने सभी को विदाई की अवधारण को बताया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान महेश कुमार जैन ने की।