- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Asked For Five Thousand Rupees If Not Given Then Weighed The Head
पांच हजार रुपए मांगे, नहीं दिए तो सिर पर कट्टा ताना
गंगापुर सिटी | मिर्जापुर स्थित दुल्हन मैरिज के पास बदमाशों ने एक जने के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीडि़त ने उदेई मोड़ थाने पर इस संबंध में मामला दर्ज कराया है।
मिर्जापुर निवासी घायल हफीज पुत्र लल्लू ने बताया कि वह घर पर मकान का निर्माण करा रहा था। अचानक दो मोटर साइकिल पर पांच व्यक्ति आए और कहा कि प्लाट का काम करना है तो पांच हजार रुपए देने पड़ेंगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपितों राजवीर मीना, चरणसिंह, लोकेश मीना, पिन्टू व अन्य 4-5 व्यक्तियों ने हफीज पर कट्टा तान दिया और सिर पर बट की मारी जिससे उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने धारा 143, 341 व 323 के तहत मामला दर्ज किया है।