- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Attack On Sword With Sword Young Man Injured
कहासुनी पर तलवार से हमला, युवक घायल
तलवार के हमले में घायल युुवक।
गंगापुर सिटी | खानपुर बड़ौदा गांव में लकड़ी की स्टाल हटाने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। बाद में परिजनों ने उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल युवक धर्मसिंह पुत्र कुंदन लाल ने बताया कि इसी गांव के अजय जाटव, जयराम ने उसकी लकड़ी की स्टाल को गिरा दिया। मना करने पर उन्होंने तलवार से वार कर घायल कर दिया। बाद में उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर मारपीट के एक अन्य मामले में दूसरा युवक घायल हो गया। घायल राहुल ने बताया कि रवि कुमार की मेहमानों से कहासुनी हो गई थी। मना करने पर उसने लाठी से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।