पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Atul Mangal Of Ds Science Gets Ninth Rank Increased Glory

डीएस साइंस के अतुल मंगल को नौवीं रैंक, बढ़ाया गौरव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नसियां कॉलोनी स्थित डीएस साइंस एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है।

स्कूल प्रबंधन में छात्रों की सफलता से खुशी का माहौल है। स्कूल निदेशक इंजीनियर उमेश शर्मा ने यहां बताया कि सत्र में जेईई मेन्स व एडवांस्ड के बाद डीएस साइंस एकेडमी के तीन छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एसटीएसई) की वरीयता सूची में नाम दर्ज कराया है। संस्थान के छात्र अतुल मंगल पुत्र देवेन्द्र मंगल ने राज्य में नौवीं रैंक हासिल की है। छात्र ने 91.11 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हंै। स्कूल की छात्रा ईशिता व तन्वी का भी वरीयता सूची में नाम है।

तीन विद्यार्थियों के एक साथ नाम आने से विद्यालय प्रबंधन में खुशी का वातावरण है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जनवरी में आईआईटी जेईई में शानदार सफलता के बाद एस टीएसई में टॉपर रहने से विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। शर्मा ने बताया कि इन छात्रों को प्रबंधन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

तन्वी गाेयल।

इशिता मंगल।

अतुल मंगल।
खबरें और भी हैं...