पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vajirpur News Rajasthan News Ayurveda Decoction Given To 175 People Informed Of Seasonal Diseases

175 लोगों को पिलाया आयुर्वेद काढ़ा, मौसमी बीमारियों की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य में कोरोना वायरस से फैल रही महामारी की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक औषधालय वजीरपुर की ओर से शनिवार को को 175 बालक-बालिका और महिला-पुरुषों को काढ़ा पिलाया।

औषधालय के कंपाउंडर उमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस और मौसमी बीमारियों
से बचाव के लिए आयुर्वेदिक
काढ़ा रामबाण औषधि माना
गया है। शनिवार को स्वास्थ्य चिकित्सालय और विद्यालय के नागरिकों को काढ़ा पिलाकर लाभान्वित किया।

55 लोगों को दी मौसमी बीमारियों की जानकारी

राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय फुलवाड़ा पेपट में पचपन ग्रामीण लोगों को मौसमी बीमारियों के बचाव की जानकारी देने के साथ साथ कोरोना वायरस के बारे में बताया गया।

कंपाउंडर राम अवतार मीणा ने बताया कि शनिवार को औषधालय पर 55 ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाकर लाभान्वित किया और मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए कोरोना वायरस की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सतर्कता बरतने के लिए कहा। वायरस फैलने और उससे बचाव के तरीके बतलाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया।

गंगापुर सिटी| माैसमी बीमारियाें से बचाव के लिए काढ़ा पीते लाेग।
खबरें और भी हैं...