पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बामनवास विधायक इंदिरा मीणा का पुतला फूंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक इंदिरा मीणा द्वारा पूर्व विधायक स्व. कुंजीलाल मीणा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कस्बे में भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं में रोष है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने विधायक इंदिरा का पुतला दहन किया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बौंली में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन में विधायक इंदिरा मीणा ने मंच से पूर्व विधायक स्व. कुंजी लाल मीणा के खिलाफ टिप्पणी की। इस पर कार्यकर्ताओं में रोष हो गया। इसके विरोध में बजरंग दल व भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रामचरण बोहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिपलाई के मुख्य बस स्टैंड पर विधायक इंदिरा मीणा का पुतला दहन किया। डॉ. रामचरण बोहरा ने कहा यदि विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो विधान सभा के चारों मण्डलों की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन कर विधायक महोदया के झूठे अभिमान व बड़बोलापन को जनता के सामने लाऐंगें। उधम सिंह अदाणा ने कहा कि जहां पर स्व. विधायक कुंजीलाल मीणा का नाम आता है, वहां पर आज भी युवाओं का दिल धड़कता है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रामचरण बोहरा, एबीवीपी से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नानजी, वेदू साचोली, महेंद्र गौड़, अरविंद जैमिनी, विजेंद्र जायसवाल, राजकुमार सिसोदिया, हनुमान, सर्वेश राय, ज्ञान सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

राजेंद्र भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष

गंगापुर सिटी | भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र वैद्य ने सेवा गांव निवासी लीलाराम मीना को सवाई माधोपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उन्होंने और उन्हें जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...