पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vajirpur News Rajasthan News Bhamashahas Distributed School Bags And Food Items To 130 Schoolgirls

भामाशाहों ने 130 स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और खाद्य सामग्री वितरित की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर में बुधवार को ह्यूमिनिटी हार्ट फाउंडेशन की टीम के द्वारा 100 से अधिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को बैग एवं खाने की सामग्री वितरण की गई।

फाउंडेशन के संस्थापक बी एस मीना ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के गरीब छात्र छात्राओं को 130 स्कूल बैग दिए गए एवं खाने की सामग्री वितरण की गई इस अवसर पर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे गई मीना ने बताया हमारी संस्था पूरे भारत देश में ऐसे गरीब बच्चों को खाना खिलाती है और कपड़े और बैग बढ़ती है उनका फाउंडेशन न इस बात को लेकर काफी प्रसिद्ध है कि कोई भी बच्चा भूखा नहीं रहेगा कोई भी पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा और गरीब बच्चियों की शादी करवाना भी हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य साथ ही मीना ने बताया कि हमारी टीम के मेंबर अलग-अलग राज्यों में अपनी टीम के साथ बच्चों को पढ़ाने जाते है।

ताकि ये बच्चे भी आगे जाकर बेहतर लाइफ जी सकें उन्होंने बताया कि जयपुर कोलकाता दिल्ली नागपुर ऐसी कई सिटीज हमारी टीम काम कर रही है साथ ही उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के छोटे से गांव गस्ती पुरा के रहने वाले एक किसान के बेटे हैं। उन्होंने अपना आदर्श अपनी मां को बताते हुए बताया कि मुझे कार्य करने की प्रेरणा मेरी मां से मिली है जो की हमेशा से ही समाज सेवा से जुड़ी रहती है उनके मार्गदर्शन पर चलकर ही आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीमा मीना अशोक कुमार शर्मा ओम प्रकाश गोयल बीएस मीना, बाबूलाल मीना,बृजेश सत्त्तावन, विशाल खटाना , भा वेश सत्त्तावन, शिवचरण बड़ोली,दीपक शर्मा , अमित मीना , शैलेष सला वाद , राजकुमार मीना , मोहित शर्मा,अशोक जगरवार, गहलोत मीना, लाखन दलीलपुर, संजू गस्ती पुरा , पुनीत कुमार नादौती गौरव मीना मुकम्मिल अहमद सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

वजीरपुर | बैग वितरण के बाद खुश हुए बच्चे।
खबरें और भी हैं...