- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Bhavip Branch Kushalgarh Celebrated Holi Meeting
भाविप शाखा कुशलगढ़ ने मनाया होली मिलन
विकास परिषद शाखा कुशलगढ़ का होली मिलन समारोह बजाजा मैरिज होम में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजनल सेक्रेटरी संतोष कुमार गुप्ता ने की, मुख्य अतिथि एडवोकेट हर्षवर्धन शर्मा प्रांतीय महासचिव एवं विशिष्ट अतिथि बामनबडौदा सरपंच अक्षिता शर्मा एवं मधु भंडारी और स्मिता टोडवाल थी जबकि कार्यक्रम संयोजक रेखा जैन एवं संजना मित्तल रही। शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल, सचिव विष्णु गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंदजी के चित्रपट के समझ दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सचिव विष्णु गुप्ता ने एक साल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि&ठ्ठड्ढह्यश्च; सरपंच अंकिता शर्मा ने भी भाविप द्वारा किए जा रहे संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के कार्यों को ध्यान में रखते हुए कहा कि यह सराहनीय कार्य है। इस दौरान शाखा के सभी सदस्य परिवारों ने फूलों से रंगारंग होली खेल पर्व की शुभकामनाएं दी। रीजनल सेक्रेटरी संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और भाविप के बारे में जानकारी दी। अतिथियों को शाखा के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मनीष जैन ने किया। कार्यक्रम संयोजक रेखा जैन ने होली मिलन समारोह में आए अतिथियों व सदस्य परिवारों का आभार जताया।
इस कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी दीवानचंद खंडूजा, तुलसीराम गुप्ता, जगदीशप्रसाद हेमनानी, विजेंद्र सिंघल, वेदप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, सचिव पवन सिंघल, शाखा विवेकानंद अध्यक्ष विश्वबंधु आर्य, सचिव संतोष बंसल, शाखा सुभाष के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव महेश सर्वेयर, कोषाध्यक्ष अभिषेक रावत एवं शाखा के संरक्षक लक्ष्मण कुमार गुप्ता, सतीशचंद गुप्ता, पुष्पेंद्र मित्तल सहित शाखा के सदस्य सह परिवार उपस्थित थे।