पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाविप का होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वजीरपुर। हाेली के अवसर पर फाग गीत गाते लाेग।

वजीरपुर | भारत विकास परिषद वजीरपुर की ओर से एक निजी स्कूल में होली मिलन समारोह परिषद के अध्यक्ष महेश चन्द्र छीपी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रांतीय सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि होली गीत, भजन कीर्तन की प्रस्तुतियां ईश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, नवल छीपी और देवीसिंह सोलंकी ने दी। अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, मुरारी ठेकेदार, कैलाश चन्द्र भट्ट, संतोष अग्रवाल, उमेश चन्द्र शर्मा, विष्णु भट्ट, मुकेश कुमार, डॉक्‍टर संजय कुमार, जलसिंह जाट, जयशंकर भट्ट, रामनिवास शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, बजरंगलाल गुप्ता, भरतलाल मीणा, सदाशिव मुद्गल, सत्यनारायण त्रिवेदी, छैलबिहारी गुप्ता, महादेव शर्मा श्यारौली, सुनील कुमार गर्ग सहित अनेक सदस्यों ने फूलों से हाेली खेली।
खबरें और भी हैं...