- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Bjpers Celebrated Former Chief Minister Raje39s Birthday
भाजपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन
गंगापुर सिटी | भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने रविवार को नहर रोड विनायक वाटिका में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष व पार्षद वीरेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, रामसिंह खटाना, मिथलेश व्यास, गोपाल धामोंनिया, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, जिला महामंत्री मनोज बंसल, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत, विष्णु गुरुजी, वेदप्रकाश सोनवाल, राजेन्द्र सहजपुरा, गोविंद गुप्ता, कमलेश महावर, महिला कार्यकर्ता सावित्री शर्मा, दीपा गुप्ता, अंजू जाटव सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।