वजीरपुर में रक्तदान शिविर स्थगित
वजीरपुर| राजस्थान सरकार के निर्देश अनुसार कोरोना वायरस से फैल रही महामारी की वजह से भारत विकास परिषद वजीरपुर की ओर से रविवार को लगने वाले रक्त दान शिविर को स्थगित कर दिया गया है। परिषद के अध्यक्ष महेश चन्द्र छीपी ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने की आशंका के चलते परिषद ने रक्त दान शिविर को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
निशुल्क चिकित्सा शिविर आज
गंगापुर सिटी| व्यापार मंडल चिकित्सालय में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर लगाया जाएगा।
संयोजक हरिशंकर गोयल ने बताया कि केडीजी हॉस्पिटल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिलदेव गर्ग अपनी सेवाएं देंगे।