पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्राह्मण समाज ने केशव का किया अभिनंदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी| ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों ने रविवार को गंगापुर शहर निवासी केशव पाराशर द्वारा रसायन शास्त्र विषय में डॉ. सुनील स्टर्लिंग के सानिध्य में डायबिटीज की दवा शीर्षक पर मेवाड़ विश्वविद्यालय में शोध कर डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त करने पर अभिनंदन किया। केशव को राज्यपाल ने सम्मानित किया। सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने प्रतीक चिह्न भेंट कर व मिठाई खिला कर अभिनंदन किया।

मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर श्याम सेवा, सुरेश चंद शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद पाराशर, विष्णु गुरुजी, दिलीप तिवाड़ी, मोहन शर्मा, महेन्द्र कुंभाल, पवन समाधिया, रौनक शर्मा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...