- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Cleanliness Program Of Indian Development Council In Mokshadham
भारतीय विकास परिषद का मोक्षधाम में सफाई कार्यक्रम
वजीरपुर भारत विकास परिषद वजीरपुर के सदस्यों ने मिलकर धू लेड़ी के पावन पर्व पर मोक्षधाम में साफ सफाई का कार्यक्रम चलाया। भारत विकास परिषद वजीरपुर के अध्यक्ष महेश चन्द्र छीपी ने बताया कि विकास परिषद के सदस्यों ने मिलकर मोक्षधाम में जमा कचरे की सफाई कर उसे एक स्थान पर एकत्रित कर जला दिया। जिससे मोक्षधाम परिसर चमक गया। छीपी ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्मल भारत अभियान में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों ने श्रमदान कर मोक्षधाम को सुन्दर बनाया है। इस अवसर पर विजय गोयनका, संतोष अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, नरेन्द्र शर्मा,विष्णु सौनी, बजरंगलाल गुप्ता तथा भारत विकास परिषद के प्रांतीय सदस्य ओमप्रकाश श्यारौली सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।