पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vajirpur News Rajasthan News Collector Handed Computer Tablet To E Friend Holders

ई मित्र धारकों को कलेक्टर ने सौंपे कंप्यूटर टेबलेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाईमाधोपुर|शून्य से पांच वर्ष तक के बालकों के शत-प्रतिशत आधार नामांकन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से नि:शुल्क आधार नामांकन करने के लिए जिले में गुरुवार को चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट (सी.ई.एल.सी.) सेवा की शुरूआत की गई। कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने ई-मित्र कियोस्क धारकों को डिजीटल किट कंप्यूटर टेबलेट का वितरण किया। डीओआईटी के संयुक्त निदेशक लक्ष्मीकांत तंवर ने बताया कि ई-मित्र धारकों को सीईएलसी ऑपरेटर बनाया गया है। ये आपरेटर आंगबाड़ी केन्द्रों तथा घर-घर जाकर 0-5 तक के बच्चों का आधार नामांकन निःशुल्क करेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों के आधार नामांकन के लिए माता या पिता की आधार संख्या एवं बच्चें का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
खबरें और भी हैं...