पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा मांगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वजीरपुर| उपखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत बड़ौली के उपसरपंच संत राम मीणा के सानिध्य में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गत दिनों हुई ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि फसल की गिरदावरी कराकर ऋण माफ करने और बिजली के बिल माफ करने की कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सीताराम जाट, मानसिंह मीणा, पिंटू मीणा, जवान सिंह, दानसिंह, दीप राम, फूल राम, राकेश सहित अनेक लोग शामिल हुए।

महूकलां में सफाई के लिए ज्ञापन

गंगापुर सिटी| ग्राम पंचायत महूकलां में पिछले 6 माह से सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में महूकलां के
पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सफाई कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...